फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शशि और संध्या के शानदार खेल से लखनऊ फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चतुर्थ डॉ. गौर हरि सिंहानिया स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर ब्लू को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टीम की जीत में शशि ने शानदार बल्लेबाजी और संध्या ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
विज्ञापन


जेके लोको स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर ब्लू की टीम 28.1 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। काव्या बंदोह ने 39 और शिवानी सिंह ने 16 रन बनाए। अंशु तिवारी ने 12 रन देकर तीन विकेट, जबकि तान्या सिंह और संध्या छेत्री ने दो-दो विकेट लिए।

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ ने 12.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। शशि बालान ने नाबाद 41 और आयुषी श्रीवास्तव ने 16 रन का योगदान दिया। एंजलिना वर्मा, अनुपम राजपूत और सौम्या पाल को एक-एक विकेट मिला। संध्या छेत्री को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें