फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: माल गोदाम में 24 की जगह 16 घंटे किया जाए कार्य दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। माल यातायात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बैठक हुई। अध्यक्षता उप मुख्य यातायात प्रबंधक अकांशु गोविल ने की। फ्रेट कस्टमर्स, व्यापारी व साइडिंग प्रतिनिधि मौजूद रहे। रेलवे व फ्रेट ग्राहकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, माल यातायात में वृद्धि करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि वर्ष 2023 में रात में 10 से सुबह 6 बजे तक वर्किंग की छूट थी। अब 16 घंटे के कार्य दिवस को बढ़ाकर 24 घंटे कर दिया गया। जबकि रात में कोई भी मजदूर कार्य नहीं करता है। इस वजह से रैक कम आ रही है। सीपीसी माल गोदाम की सफाई कराने की मांग भी की गई। डिप्टी सीटीएम पवन कुमार, एसीएम एसके मीना, सीएमआई गुड्स ज्ञान प्रकाश, सीपीसी माल गोदाम के सीजीएस अमित वर्मा, उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय भदौरिया, सीपीसी रेलवे गोदाम की लोकल ट्रक सर्विस यूनियन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें