फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लखनऊ ने स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में कानपुर को 2-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लखनऊ ने जूनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में कानपुर मंडल को 2-0 से हराया। यह प्रतियोगिता मऊ में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

मैच के पहले हाफ में लखनऊ की टीम ने लगातार आक्रामक खेल दिखाते हुए कई हमले किए, लेकिन वैभव तिवारी ने बेहतरीन गोलकीपिंग का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक शानदार बचाव किए। उनके दमदार प्रदर्शन के चलते लखनऊ की टीम पहले हाफ में खाता नहीं खोल सकी।
विज्ञापन

दूसरे हाफ की शुरुआत में कानपुर ने भी कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन टीम उन्हें गोल में नहीं बदल सकी। मैच समाप्त होने से लगभग 10 मिनट पहले पेनल्टी एरिया में कानपुर के खिलाड़ी से हैंडबॉल हो गया, जिस पर लखनऊ को पेनल्टी मिली। लखनऊ के खिलाड़ी ने इस अवसर को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 70 वें मिनट में लखनऊ के खिलाड़ी ने करीब 25 गज की दूरी से जोरदार शॉट लगाया, जो क्रॉसबार से टकराकर गोलपोस्ट के अंदर चला गया। सचिव अजीत सिंह, अमित नारंग, शेख जावेद, देबुजीत सिंह यादव और शैलेंद्र रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें