आईआईटी कानपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में बास्केटबॉल मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : विद्यालय
कानपुर। लखनऊ संभाग के तत्वावधान में आईआईटी कानपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बास्केटबॉल के क्वार्टरफाइनल मैच खेले गए।
केवीएस के असिस्टेंट कमिश्नर अमर पाल सिंह बरार ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल की शुरूआत की। इस मौके पर प्रधानाचार्य रवीश चंद्र पांडेय, सहायक आयुक्त विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
पहले मैच में जबलपुर ने कोलकाता को 47-38 से मात दी। दूसरे में एर्नाकुलम को 47-44 से हराकर लखनऊ विजेता बना। तीसरे मुकाबले में आगरा ने दिल्ली को 38-19 से पराजित किया। चौथे मैच में वाराणसी ने चंडीगढ़ को 26-10 के भारी अंतर से शिकस्त दी।