कानपुर। उद्योग और शिक्षा के बीच सहयोग को मजबूत करने और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एलेन हाउस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस रूमा और लेदर सेक्टर स्किल काउंसिल के बीच एमओयू साइन हुआ है।
विज्ञापन
यह एमओयू एलेन हाउस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एलेन हाउस बिजनेस स्कूल और एलेन हाउस इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और लेदर सेक्टर स्किल काउंसिल (एलएसएससी) के बीच हुआ है। मुख्य अतिथि जीसी मेंबर एलएसएससी जावेद इकबाल ने कहा कि ऐसे समझौते से छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मकता में मदद मिलती है। कार्यक्रम में सीईओ एलएसएससी संजय कुमार, जॉइंट सेक्रेटरी जावेद हाशमी, संस्थान के निदेशक इंजीनियरिंग डॉ. मनीष कुमार मिश्रा, प्रशासनिक निदेशक डॉ. रूबी चावला, एडिशनल डायरेक्टर डॉ. अतुल चतुर्वेदी समेत शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। (संवाद)