फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में घरवाले बने रोड़ा, दोनों ने मौत को इस तरह लगाया गले कि सिहर उठा जिला

Tue, 22 Jan 2019 01:58 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
यूपी केे उन्नाव जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमी जोड़े ने मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि घरवाले प्रेम प्रसंग के खिलाफ थे। जिसके चलते दोनों ने ऐसा दर्दनाक कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुसैला गांव में युवक व युवती के शव आम के पेड़ पर दुपट्टेे से लटके मिले। ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक दोनों ने आत्महत्या की है। लड़की की जेब से पुलिस को मोबाइल व आधार कार्ड मिला है। पुलिस युवक के मोबाइल की तलाश कर रही है। परिजनों के अनुसार एक साल से लड़के व लड़की एक दूसरे को जानते थे। हालांकि अलग अलग धर्म के होने की वजह से उनके परिजन रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के फाजिलपुर निवासी रोशनी (१७) पुत्री शेर अली सोमवार दोपहर घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। देर रात तक पता न चलने पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को बेटी की गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
मंगलवार सुबह गांव से पांच सौ मीटर दूर कुसैला में आम की बाग में ग्रामीणों ने रोशनी व एक युवक का शव आम के पेड़ से एक ही दुपट्टे से लटकता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर रोशनी के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने युवक की पहचान सदर कोतवाली के पूरन नगर निवासी मनीष (२२) पुत्र शिवनाथ के रूप में की। रोशनी के पिता शेर अली के अनुसार मनीष की बुआ कुसुमा पत्नी रमेश फाजिलपुर में ब्याही है। मनीष का बुआ के घर आना जाना था। पुलिस के अनुसार बुआ के घर आने जाने की वजह से वह रोशनी के करीब आ गया था। सीओ गौरव त्रिपाठी के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मनीष व रोशनी के बीच प्रेम संबध था। सोमवार रात दोनों ने स्कार्फ से आम के पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगा ली।

 

4 of 6
डेमो पिक
ग्रामीणों की सूचना पर फारेंसिंक एक्सपर्ट व डॉग स्कवायड ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की। युवक व युवती के परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। शहर के पूरन नगर निवासी मनीष ने सोमवार रात लगभग दो बजे बुआ कुसुमा को फोन किया था। बुआ कुसुमा के अनुसार फोन करने के बाद मनीष काफी देर तक कुछ बोला नहीं। कुछ देर बाद जब उसने दोबारा फोन मिलाया तो उसने कहा कि हम जा रहे हैं। कुसुमा ने जब उससे बात करने की कोशिश की तो फोन स्विच ऑफ बताने लगा। कुसुमा ने इस दौरान मनीष के माता पिता से भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। मनीष बेंगलुरू में गमला बनाने का काम करता था।


 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
युवक के जेब से मिला ईअरफोन
प्रेेमी युगल के शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट की आशंका में युवक व युवती के कपड़ों की तलाशी ली। युवक की जेब से पुलिस को मात्र ईयरफोन मिला। जबकि युवती की जेब से पुलिस को कीपैड वाला मोबाइल व आधार कार्ड मिला है। सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि लड़के के मोबाइल की तलाश की जा रही है।

लड़की के मोबाइल की खंगाली जाएगी काल डिटेल
सफीपुर कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार ने बताया कि लड़की की जेब से मिले मोबाइल की काल डिटेल खंगाली जाएगी। उन्होंने बताया कि घर से निकलने से पहले लड़की की लड़के से बात जरूर हुई होगी। लड़की की और किन किन लोगों से बात हुई इसकी जांच कराई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ी थी नजदीकियां शहर के पूरन नगर निवासी मनीष 11 मई 2018 को बुआ कुसुमा के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए फाजिलपुर गांव आया था। इस दौरान वह कई दिनों तक यहीं रुका था। इस बीच वह रोशनी के करीब आया। रोशनी का घर कुसुमा के घर से बीस मीटर की दूरी पर है। इसी दौरान कुसुमा व रोशनी के घर वालों को प्रेम संबध की जानकारी भी हुई थी।  पिता से आखिरी मुलाकाल में लिए थे दस रुपये रोशनी के पिता शेरअली ने बताया कि सोमवार दोपहर उसकी बेटी घर से बिना बताए चली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें