पत्नी की हत्या के बाद गुमशुम पति
हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम ताजपुर मजरा खजुरहरा में देवर ने गर्दन पर फावड़ा मारकर भाभी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर फावड़ा कब्जे में ले लिया। आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। ग्राम ताजपुर मजरा खजुरहरा निवासी रामप्रताप तीन भाई हैं। बड़ा भाई सियाराम परिवार और मां गायत्री के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में कार्य करता है। राम प्रताप परिवार के साथ गांव स्थित घर में रहता है। छोटा भाई ओम प्रकाश अविवाहित है और वह भी राम प्रताप के साथ ही रहता है।