फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमी-युगल को लगा नहीं मिलेगी मंजिल, युवती ने जहर खाया, युवक ट्रेन से कटा

Sat, 05 Sep 2020 11:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
युवक-युवती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट जिले में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका व प्रेमी ने अलग-अलग स्थानों पर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने पर दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने एक-दूसरे पर खुदकुशी करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


प्रेमिका ने पहले शुक्रवार की देर शाम अपने घर में जहर खा लिया था। इसकी जानकारी होने के बाद शनिवार की शाम को प्रेमी ने टिकुरा गांव के पास रेल पटरी में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शहर के कच्ची छावनी शत्रुघन मोहल्ला निवासी ने जहर खा लिया था।

हालत खराब होने पर परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। शहर के ही भैरों पागा मोहल्ला निवासी युवक के उससे प्रेम संबंध थे। घटना के एक दिन पहले प्रेमी के साथ मारपीट हुई थी।
विज्ञापन


इसी से झुब्ध होकर उसने जान दे दी। मृतका कक्षा 7 तक की पढ़ाई करने के बाद सिलाई का कार्य करती थी। पिता पल्लेदार है। तीन-भाई व तीन बहन हैं। जिसमें सबसे छोटी है। इसके बाद शाम को इसी मामले को लेकर प्रेमिका के परिजनों ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि युवक जबरन उसके घर में घुसकर उसकी पुत्री को परेशान करता था।
विज्ञापन

इस घटना से नाराज होकर उसकी पुत्री ने जहर खा लिया था। इसी बीच  शाम को इसकी जानकारी होने पर युवक ने शहर से सटे चंद्र गहना के आगे गांव टिकुरा गांव किनारे रेलवे पटरी में ट्रेन से कटकर जान दे दी।

घटना की जानकारी होने पर कोतवाल जयशंकर सिंह व सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह मौके पर पहुंचे। आस पास के लोगों ने युवक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।  मृतक सब्जी बेचने  का कार्य करता था। दो भाई व एक बहन में वह छोटा था।

मृतक के भाई दिनेश ने भी प्रेमिका के परिजनों पर आरोप लगाए हैं कि प्रेमिका के परिजनों ने कुछ दिनों पहले अज्ञात युवकों से भाई की पिटाई कराई गई थी। प्रेमिका की मौत पर उसके परिजनों ने भाई पर ही आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा दिया। जिससे वह क्षुब्ध हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें