फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: पहाड़ पर खदान मजदूर का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 01 Sep 2020 10:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
पहाड़ पर खदान मजदूर का संदिग्ध हालात में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में पत्थर खदान पर काम करने वाले मजदूर का शव बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरिया पहाड़ पर संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। मजदूर का शव मिलने की सूचना पर परिजनों में भी कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पहले तो परिजनों फांसी लगाकर खुदकुशी का मामला मानते रहे, लेकिन बाद में जब मौके पर पहुंचे और शव की स्थिति और स्थान को देखा तो हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने को कहा है।

सदर कोतवाली कर्वी क्षेत्र के ग्राम ब्यूर के मजरा बहेरा पुरवा निवासी धनराज श्रीवास (45) पुत्र नत्थू प्रसाद पत्थर की खदान पर दो वर्षों से लगातार काम कर रहा था। प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी वह मजदूरी करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह कुछ चरवाहों ने बताया कि बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरिया चरणदासी गांव के पत्थर की खदान के समीप स्थित पीपल के पेड़ के नीचे शव मिलने से परिजनों के होश उड़ गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई कामता प्रसाद ने बताया कि भाई के गले में फांसी लगाने के निशान थे। शरीर एक पेड़ के नीचे पहाड़ पर ही पड़ा मिला है। शव नीचे पड़ा मिला, लेकिन कोई रस्सी आदि नहीं मिली।

खुदकुशी करने के काई संकेत भी नहीं मिले हैैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के सात पुत्र, एक पुत्री, पत्नी गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि हत्या या खुदकुशी की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी होगी। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें