फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को तालिबानी सजा: शादीशुदा गर्भवती से मिलने पहुंचे प्रेमी की मूछें और भौंह की साफ, दोनों को जमकर पीटा

Tue, 23 Apr 2024 12:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में शादीशुदा गर्भवती से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजिनों ने जमकर पीटा। यही नहीं उसकी मूछें और भौंह भी साफ कर दीं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी शादीशुदा गर्भवती प्रेमिका से मिलने गए युवक को महिला के ससुरालीजनों ने क्रूरता की हद पार करते हुए सजा दी। महिला और उसके अविवाहित प्रेमी को कमरा बंद करके जमकर पीटा। प्रेमी की आधी मूछें, एक तरफ की भौहें साफ कर दी। सुबह के समय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सोमवार रात करीब एक बजे क्षेत्र के एक गांव निवासी लगभग दो माह की गर्भवती महिला का पति बाहर काम करने गया था।

विज्ञापन


वह घर में अकेली थी। रात लगभग एक बजे गांव हीरा का पूर्वा निवासी मेहरबान महिला से मिलने पहुंच गया। इस बीच महिला का भतीजा आया तो दोनों को एक कमरे में आपस में बात करते देख लिया। हड़बड़ाहट में महिला ने प्रेमी मेहरबान को कमरे में रखे बक्से में बंद कर दिया। इस बीच रात लगभग ढाई बजे महिला के ससुरालीजन और पास में रहने वाले रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर गर्भवती महिला और उसके प्रेमी को जमकर पीटा। प्रेमी की आधी मूछें, एक तरफ की भौहें और बाल काट दिए।

प्रेमी के सिर से खून निकलता देखकर खून बंद करने के लिए सिर में सिंदूर भर दिया। सुबह होने पर ससुरालियों ने थाना पुलिस को सूचना दी। साथ ही महिला का एक रिश्तेदार महिला और उसके प्रेमी को दिबियापुर पुलिस के सुपुर्द करके चले गए। महिला ने बताया कि उसके मायके और ससुराल के लोगों ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है। अब वह अपने प्रेमी के साथ रहेगी। जबकि युवक का कहना है कि वह महिला को अपने साथ रखने को तैयार है।

 
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि लगभग सात माह से उसकी, फेसबुक पर पास के ही गांव हीरा का पूर्वा निवासी मेहरबान से दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच फेसबुक मैसेंजर पर मेसेज के माध्यम से बात होने लगी। इसके बाद मोबाइल पर भी बात होनी शुरू हो गई थी। पति को जानकारी मिली तो लगभग तीन माह पहले पीड़िता का एंड्रायड मोबाइल छीन लिया था। बाद में दूसरा मोबाइल मायके से मिला तो दोबारा बात शुरू हुई। सोमवार की रात उसका प्रेमी उससे पहली बार मिलने आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें