फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत के आड़े आया मजहब, प्रेमी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Tue, 03 Jul 2018 08:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- प्रेमी ने पीएम-सीएम से मांगी मदद  
- प्रेमिका को परिजनों के चंगुल से छुड़ाने को किया ट्वीट
विज्ञापन
प्रेमी ने पीएम व सीएम को किया ट्वीट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के औरैया जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां नाबालिग प्रेमिका की शादी रुकवाने के बाद गोरखपुर का युवक अब उसे परिजनों के चंगुल से छुड़वाने की कोशिश में जुटा हुआ है। इसके लिए युवक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई है।

 

इस मामले में युवक ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी ट्वीट कर उनसे मदद की मांग की है। गोरखपुर निवासी अजय उर्फ हरेंद्र ने रविवार को सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी थी कि उसकी नाबालिग प्रेमिका की शादी घर वाले करवा रहे हैं। उसकी शिकायत को संज्ञान लेते हुए पुलिस तुरंत किशोरी के गांव खानपुर पहुंच गई। वहां किशोरी से पुलिस की मुलाकात तो नहीं हो सकी पर उसके परिजनों को बालिग होने से पहले शादी न करने के लिए पाबंद कर लिया।

विज्ञापन

 

अजय का आरोप है कि लड़की के घर वाले उसकी हत्या भी कर सकते हैं। उसके साथ मारपीट की जा सकती है। ऐसे आरोपों के साथ सोमवार को अजय ने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ट्वीट कर उनसे इस प्रकरण में मदद मांगी है।
 

वहीं दूसरी तरफ इस संबंध में एसपी नागेश्वर सिंह कहते हैं कि हम भावनाओं का सम्मान करते हैं लेकिन कानून से ऊपर कोई नहीं है। लड़की नाबालिग है। ऐसे में उस पर उसके माता-पिता का ही हक है न कि उसके प्रेमी का।

विज्ञापन

 

फिलहाल लड़की से भी बात करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रेमी और प्रेमिका के अलग-अलग धर्मों का होने की वजह से सोशल साइट्स पर भी ये मामला खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें