एक प्रेमी युगल ने एक-दूसरे को बाहों में भरकर सामने से आ रही ट्रेन के आगे बैठकर जान दे दी। घटना स्थल से मिले कुछ कागजों से दोनों की शिनाख्त की गई।
विज्ञापन
इटावा भरथना थाना क्षेत्र के मेढी दुथी गांव के पास प्रेमी युगल रेलवे ट्रैक पर एक-दूसरे को बाहों में जकड़कर मौत को गले लगा लिया। दोनों ने ऐसा क्यों किया इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।मृतक इकदिल थाना क्षेत्र के नगला जैक गांव का रहने वाला मुकेश था और युवती उसकी दोस्त थी। दोनों वहां मोटर साइकिल से पहुंचे और काफी देर तक एक दुसरे से बातचीत करते रहे।
कुछ देर बाद दोनों ने जैसे ही ट्रेन को आते देखा, दोनों पटरी पर आ गए और एक-दूसरे को बाहों में जकड़कर वहीं बैठ गए। देखते ही देखते ट्रेन दोनों को रौंतदी हुई निकल गई। दोनों की मौके पर मौत हो गयी। पटरी पर बिखरे मिले पहचानपत्रों ने उनकी शिनाख्त की गयी। रेलवे लाइन के किनारे मोटरसाइकिल खड़ी मिली।