फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका से किया दुष्कर्म, कहा चाय लेकर आने को बाला फिर नहीं लौटा

Mon, 20 Jan 2020 03:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
कानपुर में पनकी निवासी युवती ने एक मार्बल कारोबारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर रेलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती के अनुसार इलाके में रहने वाले मार्बल कारोबारी राम सोनकर उर्फ प्रशांत से उसका दो साल से प्रेम संबंध था।
विज्ञापन


आरोप है कि 16 जनवरी को वह उसे अपने दोस्त अंकित के साथ कोर्ट मैरिज करने कचहरी ले गया। वहां पर कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर कराए। फिर आर्य समाज मंदिर में भी शादी करने की बात कही। इसके बाद प्रशांत उसे रेलबाजार के एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया।

अगले दिन सुबह वह चाय लाने की बात कहकर होटल से निकल गया और फिर लौटकर नहीं आया। रेलबाजार इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें