चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म की शिकार पीडि़ता की जहर खाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर गांव में आक्रोश फैल गया और पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हालांकि आरोपी गिरफ्तारी के बाद से जेल में है।
छात्रा को राजापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत बिगडने पर जिला अस्पताल लाया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि छात्रा के कमरे में मिले रजिस्टर की छानबीन में प्रेम संबंधों की बात सामने आ रही है। प्रथमदृष्टया जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।