घटनास्थल से पुलिस को पिंकी द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें युवती ने कहा कि उसके परिवारीजन उन दोनों को साथ नहीं रहने दे रहे। इसलिए यह कदम उठाया है। घटना की सूचना पाकर सीओ सदर राजेश कमल मौके पर पहुंचे और पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जायजा लेते हुए साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि पिंकी प्रजापति दिन से घर से लापता थी। पिंकी महाकालेश्वर इंटर कॉलेज शेखुपुर में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। जबकि अनुज ट्रैक्टर चलाकर पिता का सहयोग करता था।