फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों के सामने तमंचा लहराकर लड़की को अगवा कर ले गया प्रेमी  

Sat, 14 Oct 2017 10:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर महाराजपुर में एक युवक प्रेमिका को उसके घरवालों के सामने उठाकर ले गए। परिजनों ने विरोध किया तो उसने उन पर तमंचा सटा दिया। थाने में परिजनों ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन

शेखपुर कुलगांव निवासी किसान ने मोतीपुर गांव के महेंद्र उर्फ महबूब पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। किसान के मुताबिक वह शनिवार सुबह घर के बाहर खड़े थे। उसी दौरान महेंद्र पिता के साथ उनके घर पर आया और उनकी बेटी को खींचकर ले जाने लगा। इसका विरोध करने पर महेंद्र ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद वह उनकी बेटी को लेकर चला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें