फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रेम न चढ़ा परवान…पिता के विरोध पर बेटे ने दी जान, पैंट की जेब से मिला सुसाइड नोट, लिखी है ये बात

Tue, 14 Jan 2025 03:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर थाना क्षेत्र में प्रेम में पागल युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर में छत के कुंडे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस को पैंट की जेब से सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर के चकरतपुर नई बस्ती में सोमवार को दो बच्चों की मां के प्रेम में पागल युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव छत पर लगे कुंडे से मफलर के सहारे लटका मिला। युवक के पैंट की जेब में मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताते हुए जान देने की बात लिखी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

चकरतपुर नई बस्ती निवासी सफाईकर्मी राजू वाल्मीकि ने बताया कि बेटा ऋषि वाल्मीकि (26) बेरोजगार था। उसका प्रयागराज में रहने वाली बहन की ससुराल में पड़ोस में रहने वाली दो बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ऋषि रविवार सुबह महिला और बच्चों को लेकर घर आया। इसका उन्होंने विरोध किया और जायदाद से बेदखल करने की बात कही।

पुलिस ने शांतिभंग में कर दिया था चालान
इस पर ऋषि झगड़ा करने पर आमादा हो गया, तो उन्होंने खुद पुलिस बुला ली थी। साथ ही महिला के परिजनों को भी सूचना दी। देर शाम दोनों पक्षों के समझौते के बाद महिला और बच्चों को उसके परिजन प्रयागराज लेकर चले गए थे। वहीं, बिठूर पुलिस ने ऋषि का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया था।
विज्ञापन

सुसाइड नोट खुद को बताया है जिम्मेदार
रविवार शाम ऋषि को एसीपी कल्याणपुर कार्यालय से जमानत मिल गई, लेकिन वह प्रेमिका के जाने से उदास था। उसने सोमवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेमिका के घर से चले जाने से दुखी युवक ने खुदकुशी की है। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत से लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। अगर परिजन कोई तहरीर देंगे, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें