जेवर चुराकर नकली रखने की तरकीब बताई
हर्ष ने मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं और निर्देशकों से जान पहचान की बात कहकर फिल्मों में काम दिलाने का झांसा दिया। हालांकि इसके लिए प्रशिक्षण लेने और उसके लिए करीब तीन लाख रुपये का खर्च आने की बात कही। पिता के अनुसार किशोरी ने रुपये न होने की बात कही, तो आरोपी ने घर से असली जेवर चुराकर उनकी जगह नकली रखने की तरकीब बताई।
खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
इसके बाद बेटी ने सोने के तीन हार, एक चेन लॉकेट, मांग बेदी आदि की फोटो दी। 10 दिसंबर को हर्ष ने मैसेज कर बेटी को बर्रा सब्जी मंडी बुलाया, जहां उसने नकली जेवर बेटी को देकर असली जेवर ले लिए। बेटी ने नकली जेवरों को घर में रख दिया, ताकि किसी को शक न हो। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि आरोपी हर्ष, उसके पिता संजय वर्मा, मां रुचि और चाचा कमल के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपों की जांच की जा रही है।
समारोह के लिए निकाले जेवर, तो खुल गई पोल
पिता ने बताया कि परिवार को एक कार्यक्रम में जाना था। इसलिए जेवर निकाले गए तो कुछ शक हुआ। बेटी से पूछा तो पहले टालमटोली की, लेकिन बाद में सब कुछ सच बता दिया। कहा कि हर्ष ने जेवर न लाने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी थी। पिता के मुताबिक जब उन्होंने आरोपी युवक के घर जाकर जेवर मांगे, तो उसके परिजन साफ मुकर गए।