उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में लॉकडाउन के बीच मंगलवार को मंदिर में मास्क पहने प्रेमी युगल ने शादी की रस्म से पहले हाथों को सैनिटाइज किया। फिर परिजनों की मौजूदगी में तय तारीख से तीन दिन पहले ही दोनों ने एक दूसरे को जयमाल डालकर शादी रचाई।
इस आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए दोनों ही पक्ष के गिने-चुने परिजन मौजूद रहे। खप्टिहा की शीलू पुत्री रामसजीवन वर्मा और गिरवां थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव का लक्ष्मी पुत्र विजय वर्मा में काफी अरसे से मित्रता और प्रेम-प्रसंग चल रहा था।