कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रावतपुर गांव में 12वीं क्लास के छात्र यश गुप्ता (17) ने खुदकुशी कर ली। पिता ने बताया कि मनोरोग से पीड़ित बेटे का लॉकडाउन में इलाज बंद हो गया। उसकी फिर से तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टर को दिखाने के लिए कई बार पुलिस और प्रशासन के हेल्प लाइन पर मदद मांगी।
इसके बावजूद मदद को कोई नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह बेटे का शव फंदे से लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। रावतपुर गांव निवासी मेडिकल स्टोर संचालक हरिओम गुप्ता का मझला बेटा यश जुगल देवी स्कूल से पढ़ाई कर रहा था। कुछ सालों से यश मानसिक बीमारी से जूझ रहा था।