प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेढ़वा में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव गांव स्थित एक बाग में पेड़ पर दुपट्टे से बने फंदे से लटकते मिले। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
कोतवाल महेश चंद्र पांडे के मुताबिक गांव निवासी एक युवक व युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों एक ही बिरादरी के थे। उन्होंने बताया कि परिजनों ने युवती की शादी शाहजहांपुर जनपद के सेहरामऊ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में तय कर दी थी। सोमवार को परिजन उसकी बरीक्षा करने वाले थे।