फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: दिव्यांग बेटा 14 किमी साइकिल चला मां को लेकर पहुंचा बैंक, जनधन खाते से निकालने थे 500 रुपए

Fri, 15 May 2020 01:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लॉकडाउन में घर चलाने के लिए पैसों की मशक्कत ऐसी करनी होगी यह किसी ने सोचा नहीं होगा। गुरुवार को तपिश भरी दोपहरी में ग्राम खेतुई से सात किलोमीटर ट्राइसाइकिल चलाकर दिव्यांग लालाराम 70 वर्षीय दृष्टिहीन मां श्यामकली को लेकर नुमाइश चौराहे के इलाहाबाद बैंक पहुंचा।
विज्ञापन


लालाराम ने बताया कि दृष्टिहीन मां का जनधन खाता इस बैंक में है। खाते में सरकार ने पांच सौ रुपये भेजे हैं। उसी को लेने के लिए आए हैं। क्योंकि घर पर दो भाई और हैं वह मजदूरी करते हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण काम नहीं मिल रहा है।

इस पैसों से कुछ दिन भोजन की व्यवस्था हो जाएगी। बैंक के बाहर भीड़ होने के बाद भी लोगों ने दोनों की स्थिति को देख उनका कार्य प्राथमिकता पर करने को कहा। बैंक कर्मियों ने भी उनके कार्य जल्दी करवा दिए। वह सात किलोमीटर ट्राइसाइकिल चलाकर मां को वापस ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें