फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमी-प्रेमिका ने राजधानी एक्सप्रेस से कटकर दी जान, महिला के हैं तीन बच्चे

Sun, 19 Jan 2020 02:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमी-प्रेमिका ने राजधानी एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। महिला का धड़ इंजन में फंसने से राजधानी एक्सप्रेस काफी देर पाता स्टेशन पर खड़ी रही। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


यह घटना फफूंद थाना क्षेत्र के चढ़रउआ रेलवे फाटक की है। जानकारी के अनुसार दोनों एक ही गांव के निवासी थे। घटना में प्रेमी विनय प्रताप लोधी (21) पुत्र शारदा चरण निवासी गांव पुरवा सकटू थाना दिबियापुर व प्रेमिका दीपा (35) पत्नी मनोज कुमार की मौत हुई है।

महिला के तीन बच्चे हैं। मृतका का पति दिल्ली में नौकरी करता है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय का कहना कि प्रेम-प्रसंग के चलते महिला व युवक ने जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें