फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत इसलिए चुनी मौत, खुदकुशी से पहले प्रेमिका की भरी मांग, पहनाए बिछिया

Mon, 01 Jun 2020 10:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में सोमवार को दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम चतुरखेड़ा में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेमी युगल के शव गांव से लगभग 300 मीटर दूर स्थित एक आम के बाग में नीम के पेड़ पर एक ही टहनी से फंदे से लटकते मिले।
विज्ञापन


युवक ने अपने गमछे से जबकि युवती ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाई। युवक की शादी तय हो चुकी थी और 12 जून को तिलक व 15 जून को शादी होनी थी। खुदकुशी करने से पहले युवक ने अपनी प्रेमिका की मांग भरी और बिछिया भी पहनाए।

युवक की उम्र 21 वर्ष व युवती की 19 वर्ष है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। युवक गांव में ही सिलाई का कार्य करता था।
विज्ञापन


युवक और युवती आपस में करीबी रिश्तेदार हैं और गांव में दोनों का अगल-बगल ही मकान है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें