हरदोई ।रविवार देर रात लखनऊ मेडिकल कॉलेज से जारी हुई कोरोना जांच रिपोर्ट में हरदोई के तीन और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं ।तीनों प्रवासी श्रमिक हैं और बीते दिनों ही वापस लौटे हैं। सीएमओ डॉक्टर एस के रावत के मुताबिक रविवार देर रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए लोगों में एक अहिरोरी विकासखंड के ग्राम भटपुरवा का,एक खाडाखेड़ा और एक परसपुर का युवक है। तीनों ही प्रवासी श्रमिक हैं।पॉजिटिव पाए गए परसपुर निवासी युवक ने बताया कि वह मुंबई के में बढ़ाईगिरी का कार्य करता था। 25 मई को मुंबई से ट्रेन से चलकर 26 मई को कानपुर पहुंचा था। कानपुर से रोडवेज बस से 26 को ही हरदोई आ गया था। 29 मई को उसकी जांच हुई थी और रविवार रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। सीएमओ ने बताया कि पॉजिटिव पाया जाए तीनों युवकों को मलिहमऊ कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।