फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 09 Mar 2024 01:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। थाने के कार्यवाहक राजा दुबे ने बताया युवक-युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना, इटावा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में सिविल लाइन क्षेत्र में राहतपुरा कॉलोनी के पास शुक्रवार देर रात दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर एक प्रेमी युगल ने जान दे दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के निवासी 22 वर्षीय युवक का पड़ोस में रह रही 20 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि युवती के परिवार के लोग शादी को राजी नहीं थे। संभावना है कि इसी वजह से दोनों ने ट्रेन से कटकर जान देने का फैसला ले लिया।
घटना को लेकर दोनों ही परिवार कुछ बोलने को तैयार नहीं है। थाने के कार्यवाहक राजा दुबे ने बताया युवक-युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में परिजनों ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें