फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिला की मौत, परिजन बोले दहेज के लिए मार डाला

Fri, 08 Mar 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 24 सपना उर्फ शिवानी की फाइल फोटो।
विज्ञापन

फोटो संख्या 25 घर के बाहर परिजनों से पूछताछ करते सीओ सैफई। संवाद

- संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला महिला का शव
- ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। संदिग्ध हालात में महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला के ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
चौबिया थाना क्षेत्र के नगला वरी निवासी शेखर यादव की पत्नी सपना उर्फ शिवानी (22) का शव शुक्रवार दोपहर घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दोपहर करीब दो बजे महिला के भाई शिवम कुमार निवासी टकीपुरा थाना चौबिया को दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सैफई शैलेंद्र कुमार गौतम भी मौके पर पहुंचे। शिवम ने बताया 18 फरवरी 2022 को उसने बहन की शादी की थी। तब से पति व ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि सपना की हत्या करके शव को कमरे में लटका कर बाहर से ताला लगाकर भाग गए। थाना प्रभारी मंसूर अहमद ने बताया भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। महिला के ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें