फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: दुकानों में पानी भरने से लाखों का नुकसान, सड़क पर धरना देने बैठे व्यापारी, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 29 Jun 2024 01:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: शनिवार सुबह से ही बारिश ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया। लगभग दो घंटे की बारिश ने पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न कर दी। इससे पालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी।
विज्ञापन
सड़क पर धरना देकर बैठे व्यापारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सुबह शुरू हुई झमाझम बारिश से पूरे शहर में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। वहीं प्रतिष्ठानों और दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। समस्या को लेकर पालिका प्रशासन की ओर से की जा रही अनदेखी के खिलाफ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से सड़क पर धरना देकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही बारिश ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया। लगभग दो घंटे की बारिश ने पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न कर दी। इससे पालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। इस दौरान हुई बारिश से दिबियापुर रोड पर स्थित भानू मोबाइल सेंटर की दुकान में पानी भर गया। इससे दुकान में रखे लाखों रुपये के मोबाइल, टीवी भीग कर बर्बाद हो गए।

विज्ञापन

शहीद पार्क के पास सड़क पर धरना देकर बैठे व्यापारी
वहीं जेसीज चौराहा से कोतवाली रोड पर लखन पोरवाल की लखन इलेक्ट्रॉनिक्स व जय बजरंगबली क्लॉथ एम्पोरियम के अमित पोरवाल की दुकान के तलघर में पानी भरने से लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण और कपड़ा पानी में डूब गए। मामले की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने पालिका प्रशासन की अनदेखी से हुए नुकसान को लेकर आक्रोश जताया। साथ ही शहीद पार्क के पास सड़क पर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें