फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दिवाली की रात आग से इंस्टीट्यूट, गृहस्थी व पांच वाहन जलकर राख, अलग-अलग हुई घटनाओं में हुआ लाखों का नुकसान

Sun, 07 Nov 2021 12:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में दिवाली की रात आतिशबाजी और दीये की चपेट में आकर पनकी, रायपुरवा व किदवई नगर थाना क्षेत्रों में आग की घटनाएं हुईं। घटनाओं में लोगों का लाखों का नुकसान हुआ। हालांकि, समय से फायर ब्रिगेड गाड़ियों के मौके पर पहुंचने के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


पटाखों की चिनगारी से कार समेत पांच वाहन स्वाहा
किदवई नगर के-ब्लॉक स्थित दीप इनक्लेव की पार्किंग में शुक्रवार तड़के पटाखों की चिनगारी से वहां खड़ी कार समेत पांच वाहन जल गए। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में अभिषेक मिश्रा की कार, महेंद्र झा की स्कूटी, योगेंद्र नाथ शुक्ला की बाइक व स्कूटी, चंदन शुक्ला की बाइक  जल गई। आग से अपार्टमेंट में चारों तरफ धुआं भर गया। धुएं से सात वर्षीय आराध्या बेहोश हो गई, जिसे परिजन अस्पताल लेकर भागे। अपार्टमेंट में अफरातफरी का माहौल रहा। 

कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में लगी आग
पनकी निवासी राजीव गुप्ता का रायपुरवा के भन्नानापुरवा स्थित एक किराये के मकान में ग्राउंड फ्लोर पर ग्लूटेक नाम से कंप्यूटर इंस्टीट्यूट है। राजीव के अनुसार दिवाली की रात वह पूजन करके अपने घर लौट गए थे। देर रात आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चिनगारी इंस्टीट्यूट के अंदर जा गिरी, जिससे अंदर रखे छह कंप्यूटर, तीन लैपटॉप, दो प्रिंटर व फर्नीचर जल गया। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब चार लाख का नुकसान बताया। 
विज्ञापन


दीये से पर्दे में लगी आग, गृहस्थी राख
पनकी शताब्दी नगर स्थित हिमालय अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में श्रीकिशन यादव परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। शुक्रवार रात दिवाली के पूजन के बाद उन्होंने दीया जला कर बालकनी के पास रख दिया था। तभी खिड़की का पर्दा दीये की चपेट में आ गया, जिससे पर्दे में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। घर में आग देख कर श्रीकिशन, उनकी पत्नी रुपाली बच्चों संग चीखते हुए नीचे की तरफ भागे। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार घटना में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।

खिलौनों के गोदाम में लगी आग, छह गाड़ियों ने पाया काबू
मूलगंज गयाप्रसाद लेन में स्थित भवन के बेसमेंट में स्थित खिलौनों के गोदाम में शनिवार शाम अचानक  आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार बिल्डिंग के बेसमेंट में कारोबारी का साफ्ट ट्वॉय व प्लास्टिक के खिलौनों का गोदाम है।

गोदाम में जाने का एक ही रास्ता है। शनिवार शाम लोगों ने गोदाम के सड़क की तरफ बने हुए रोशन दान से धुआं निकलते देखा तो सतर्क हुए। पुलिस कंट्रोल रूम व फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। लाटूश रोड स्थित फायर स्टेशन से पहुंचीं दमकल की गाड़ी की मदद से जवानों ने बेसमेंट की जालियों में पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन रुई, फोम और प्लास्टिक से तैयार खिलौने के कारण आग नहीं बुझ सकी।

इस पर आसपास के फायर स्टेशनों से फायर ब्रिगेड की पांच अन्य गाड़ियों को भी मौके पर बुलवा कर रात करीब 10 बजे तक पूरी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें