बुधवार दोपहर बहन को देखने के लिए ईशू पत्नी प्रिया, मां और चाची के साथ उनके घर पहुंचे थे। ईशू ने बताया कि प्रिया, मां और चाची संग कार से उतरकर संदीप के घर की ओर बढ़ी ही थी, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर तीन चेन और हार लूट लिया और कर्रही रोड की तरफ भाग निकले। अचानक हुई घटना से प्रिया दहशत में आ गई। जब तक परिजन पीछा करते तब तक बदमाश भाग चुके थे।
सीओ गोविंदनगर आरके चतुर्वेदी का कहना है कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे में दो बाइक सवार लुटेरे कैद हुए हैं। बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे का चेहरा साफ दिख रहा है। उसकी पहचान कराने के साथ ही धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था।