फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके बंद कराने की आड़ में लूट, तोड़फोड़ के बाद गल्ले से निकाले पंद्रह हजार

Tue, 04 Apr 2017 10:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कानपुर में शराब की दुकान में तोड़फोड़ के बाद लूट - फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
कानपुर में शराब के ठेके बंद कराने की आड़ में लूट का ओरोप लगाया गया है। यह आरोप शराब की दुकान के एक कर्मचारी ने लगाया है।


 
विज्ञापन

2 of 4
कानपुर में शराब की दुकान में तोड़फोड़ के बाद लूट - फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
दुकानदार रामजीगुप्ता ने रोते हुए मीड‌िया के सामने अपना दर्द बयां क‌िया। रामजी गुप्ता ने बताया वह कानपुर के कॉपरगंज इलाके में शुक्लागंज न‌िवासी शैलेंद्र जायसवाल की बीयर की दुकान संभालता है। मंगलवार दोपहर के वक्त वह दुकान में बैठकर खाना खा रहा था।

 
विज्ञापन

3 of 4
कानपुर में शराब के ठेके पर तोड़फोड़ करती मह‌िलाएं, पुल‌िस बनी रही तमाशबीन - फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
अचानक दुकान पर मह‌िलाओंं और पुरुषों की भीड़ टूट पड़ी। आते ही ताबड़तोड़ तोड़फोड़ मचाना शुरू कर द‌िया। तोड़फोड़ रोकने पर रामजी आगे आए तो मह‌िलाओं और पुरुषों की भीड़ ने बुरी तरह पीटा। रामजी का आरोप है क‌ि भीड़ ने ठेके बंद कराने की आड़ में दुकान में घुस कर लूट की है। दुकान के गल्ले से 15000 रुपए गायब हैं। 

 
विज्ञापन

4 of 4
शराब के ठेकों में तोड़फोड़ की आड़ में लूट - फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
बता दें बीते कुछ द‌िनों से पूरे प्रदेश में ठेकों को बंद कराए जाने को लेकर तोड़फोड़ जारी है। यह विरोध अब उग्र रूप धारण कर चुका है। हालात ऐसे बन गए हैं क‌ि पुल‌िस भी खड़ी होकर नजारा देखती रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें