फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीके के लिए लंबी लाइन, उमस से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-12एकेबीपी-12 रसूलाबाद सीएचसी में वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन

राजपुर/रसूलाबाद। कोरोना का टीका लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटर पर लोगों की भीड़ जुट रही है। राजपुर व रसूलाबाद में लोगों का लंबा इंतजार करना पड़ा। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं, वैक्सीन की कमी से दिक्कतें भी आ रही हैं। सिकंदरा के तीन सेंटरों पर दोपहर में वैक्सीन खत्म हो गई। इस पर कतार में लगे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सिकंदरा तहसील क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन का टोटा है। सोमवार को सिकंदरा सीएचसी, राजपुर पीएचसी व नंदना गांव के कैंप के लिए कुल 460 डोज मिली थीं। दोपहर तीन बजे वैक्सीन डोज समाप्त हो गईं। पीएचसी में शुक्रवार को वैक्सीन की डोज समाप्त हो गई थी। शनिवार को पीएचसी के टीकाकरण कक्ष में ताला लटका रहा। रविवार रात में यहां 460 डोज भेजी गईं। सुबह 10 बजे से पहले ही लोगों की कतार लग गई। इस दौरान कई बार लाइन में लगे लोगों के बीच कहासुनी हुई। पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि सिकंदरा सीएचसी में 185, नंदना गांव में 70, राजपुर पीएचसी में 200 लोगों को वैक्सीन लग सकी। इधर, रसूलाबाद क्षेत्र में सीएचसी समेत तीन स्थानों में 480 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी जिससे तय दूरी का ख्याल नहीं रखा जा सका। सीएचसी के डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि सीएचसी में 280, जोत गांव के कैंप में 130 व असालतगंज के कैंप में 70 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें