फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश अग्रवाल बोले: चुनाव के बाद टूट जाएगा इंडी गठबंधन, विपक्ष के पास प्रधानमंत्री पद का कोई चेहरा ही नहीं

Thu, 02 May 2024 06:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने पूरा बहादुर और लालपालपुर में आयोजित सभाओं में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां जनता को बताई।
विज्ञापन
जनसभा में बोलते भाजपा नेता नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि इंडी गठबंधन सिर्फ नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के लिए बना है। चुनाव के बाद यह गठबंधन टूट जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां भी जनता को बताई।पूरा बहादुर और लालपालपुर में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वादा पूरा किया है।

विज्ञापन


कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात हो या फिर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराए जाने की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को राजनीति में भी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा और कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के लिए एक हुए हैं, लेकिन इनके पास प्रधानमंत्री पद का कोई चेहरा नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से लगातार तीसरी पीढ़ी पारिवारिक रिश्ते रखे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं और जनता की प्रतिष्ठा पर आंच नहीं आने दी जाएगी। उधर, दूसरी ओर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सधई बेहटा और पूरा बहादुर में जनसभाएं कीं। यहां की जनसभाओं में नितिन अग्रवाल ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। यहां आशीष सिंह सोमवंशी, पिंटू वाजपेयी, डॉ. अरुण मिश्रा, टिंकू त्रिवेदी, विजय सिंह आशा, प्रशांत विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें