फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार जून को सातनपुर मंडी में 32 राउंड में मतगणना होगी, सबसे पहले भोजपुर का आएगा परिणाम

Mon, 20 May 2024 06:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: सातनपुर मंडी में चार जून को मतगणना होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15-15 टेबल लगेंगी। डाक मतपत्रों की 13 टेबल पर अलग गणना होगी।
 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की चार जून को सातनपुर मंडी में 32 राउंड में मतगणना होगी। इसके लिए विधानसभावार एआरओ सहित 15-15 टेबल लगाई जाएंगी। डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग से 13 टेबल लगाई जाएंगी। सबसे पहले विधानसभा क्षेत्र भोजपुर की मतगणना पूरी होकर परिणाम आएगा।

विज्ञापन


जनपद की लोकसभा सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र व पोस्टल बैलेट की मतगणना शहर की सातनपुर मंडी में चार जून को होगी। अलीगंज विधानसभा क्षेत्र की मतगणना जनपद एटा में की जाएगी। सातनपुर मंडी में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए एक-एक एआरओ की टेबल सहित 15-15 टेबल लगाई जाएंगी। इन पर ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती होगी। प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग असिस्टेंट, एक सुपरवाइजर, एक स्टाफ व एक माइक्रोआब्जर्वर सहित चार-चार मतगणना कर्मी तैनात होंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा पांचों विधानसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 13 टेबल अलग से लगाई जाएंगी। इसमें प्रत्येक टेबल पर एआरओ, दो काउंटिंग असिस्टेंट, एक सुपरवाइजर व एक माइक्रो आब्जर्वर मतगणना में लगाए जाएंगे। इस हिसाब से कुल 73 टेबल पर मतगणना की जाएगी। कुल 32 राउंड में होने वाली मतगणना में सबसे पहले विधानसभा क्षेत्र भोजपुर का परिणाम आएगा। सबसे बाद में कायमगंज का परिणाम घोषित होगा।

किस विधानसभा क्षेत्र में कितने राउंड में होगी मतगणना
 
विधानसभा क्षेत्र बूथों की संख्या टेबल संख्या मतगणना राउंड
कायमगंज 439 14 32
अमृतपुर 356 14 26
फर्रुखाबाद 392 14 28
भोजपुर 340  14 25
अलीगंज 395 14 29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें