यूपी के कानपुर समेत अकबरपुर, कन्नौज, हरदोई, मिश्रिख, इटावा, बांदा-चित्रकूट, जालौन, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, उन्नाव, हमीरपुर जिले में 4 जून यानी मंगलवार को मतगणना होगी। इसके साथ ही प्रत्याशी के भाग्य का फैसला भी आ जाएगा। किसके सिर ताज सजेगा यह स्पष्ट हो जाएगा।
कानपुर को सांसद के रूप में नया जनसेवक मंगलवार को मिल जाएगा। मतगणना नौबस्ता गल्ला मंडी में सुबह आठ बजे से शुरू होगी। वोटों की गिनती विधानसभावार की जाएगी। नगर सीट पर सबसे पहले नतीजे सीसामऊ और अकबरपुर सीट पर सबसे पहले नतीजे रनियां विधानसभा के आएंगे। दरअसल, इन दोनों विधानसभाओं में अन्य के अपेक्षा बूथों की संख्या कम है।
अन्य विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम बूथों की संख्या के हिसाब से आगे-पीछे आएंगे। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र जो अकबरपुर क्षेत्र में आता है, वहां की गिनती सबसे बाद में पूरी होगी। यहां पर सबसे ज्यादा 452 बूथ हैं। महानगर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में पांच-पांच विधानसभाएं आती हैं। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मतगणना में 760 कर्मियों को लगाया गया है। मंगलवार को सीडीओ सुधीर कुमार ने गल्लामंडी का निरीक्षण कर बताया कि 52 स्ट्रांग रूम बनाए गए थे। अलग-अलग हाल में मतगणना होगी। प्रत्येक हाल में 14 टेबल लगेंगी। वहीं, बैलेट पेपर की गिनती के लिए अकबरपुर सीट पर 16 टेबल और महानगर सीट के लिए 10 टेबल होंगी।
किस विधानसभा में कितने बूथ
कानपुर नगर सीट
सीसामऊ- 275
आर्यनगर- 293
कैंट - 339 बूथ
गोविंदनगर-350
किदवईनगर-350
कुल- 1607
अकबरपुर सीट
रनियां- 274
कल्याणपुर- 340
घाटमपुर- 366
बिठूर- 416
महाराजपुर- 452
कुल- 1848
मोबाइल व इंक वाले पेन ले जाने पर रहेगी पाबंदी
मतगणना परिसर में मोबाइल लेकर जाने पर पाबंदी रहेगी। फोन नौबस्ता गल्ला मंडी एसबीआई के पास जमा करने की व्यवस्था की गई है। वहीं, इंक वाले पेन ले जाने पर भी रोक रहेगी। इसके अलावा विस्फोटक सामग्री, ज्वलनशील पदार्थ, लाइटर, अस्त्र, माचिस, बीड़ी, सिगरेट, मोबाइल, फोन, लाठी, डंडा, पत्थर भी नहीं ले जा सकेंगे।
ये प्रमुख प्रत्याशी हैं मैदान में
नगर सीट से : भाजपा से रमेश अवस्थी, कांग्रेस से आलोक मिश्रा, बसपा से कुलदीप भदौरिया
अकबरपुर सीट : भाजपा से देवेंद्र सिंह भोले, सपा से राजाराम पाल, बसपा से राजेश द्विवेदी
किस सीट पर कितने वोट पड़े
अकबरपुर सीट : 1079978
पुरुष : 601456
महिला : 478502
थर्ड जेंडर: 20
मतदान प्रतिशत- 57.78
कानपुर सीट : 882074
पुरुष : 486296
महिला : 395764
थर्ड जेंडर -14
मतदान प्रतिशत-53.05
कन्नौज संसदीय क्षेत्र
कुल मतदाता : 1988925
महिला मतदाता: 923944
पुरुष मतदाता: 1064886
मतदान करने वाले पुरुष 656262
मतदान वाली महिलाएं 558606
मतदान प्रतिशत
महिलाओं का:59%
पुरुषों का: 64%
कुल मतदान: 61.08
हरदोई संसदीय क्षेत्र :
कुल मतदाता : 19,10,485
पड़े वोट : 10,98,820
महिला मतदाता : 9,09,390
पुरुष मतदाता : 10,01,041
मतदान करने वाली महिलाएं : 5,05,791
मतदान करने वाले पुरुष : 5,93,020
मतदान प्रतिशत
महिला प्रतिशत : 55.62
पुरुषों का प्रतिशत : 59.24
कुल मतदान प्रतिशत : 57.55
मिश्रिख संसदीय क्षेत्र
कुल मतदाता : 18,78,195
पड़े वोट : 10,49,630
महिला मतदाता : 8,84,199
पुरुष मतदाता : 9,93,947
मतदान करने वाली महिलाएं : 4,74,176
मतदान करने वाले पुरुष : 5,75,445
मतदान प्रतिशत
महिला प्रतिशत : 53.63
पुरुषों का प्रतिशत : 57.89
कुल प्रतिशत : 55.89
इटावा संसदीय क्षेत्र
कुल मतदाता : 1828498
महिला मतदाता : 844082
पुरुष मतदाता : 984384
पुरुषों ने मतदान किया : 559676
महिलाओं ने मतदान किया :470872
मतदान प्रतिशत
महिलाओं का मतदान प्रतिशत : 55.79
पुरुषों का मतदान प्रतिशत : 56.86
कुल मतदान प्रतिशत : 56.36
बांदा-चित्रकूट लोकसभा चुनाव क्षेत्र
कुल मतदाता- 17,47,425
महिला मतदाता- 803980
पुरुष मतदाता-943404
कुल मतदान किया - 1043256
पुरुषों ने मतदान किया-547140
महिलाओं ने मतदान किया-496107
मतदान प्रतिशत
महिलाओं का मतदान प्रतिशत- 61.77
पुरुषों का मतदान प्रतिशत-57.67
कुल मतदान : 59.45
जालौन गरौठा भोगनीपुर संसदीय सीट
कुल मतदाता - 2006161
पुरुष मतदाता 1075 362
कुल महिला मतदाता 930 661
मतदान करने वाले पुरुष मतदाता - 623241
महिला मतदाता - 503860
पुरुष मतदाता 57.95 प्रतिशत
महिला मतदाता 54.14 प्रतिशत
कुल मतदान 58.18 प्रतिशत
फतेहपुर संसदीय क्षेत्र
कुल मतदाता : 1938563
महिला मतदाता : 898102
पुरुष मतदाता : 1040411
महिलाओं ने मतदान किया : 528716
पुरुषों ने मतदान किया : 577964
मतदान प्रतिशत
महिलाओ का मतदान प्रतिशत : 58.87
पुरुषों का मतदान प्रतिशत : 55.55
कुल मतदान : 57.68
फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र
कुल मतदाता : 17,47,177
महिला मतदाता : 8,07,673
पुरुष मतदाता : 9,39,459
पुरुषों ने मतदान किया : 5,65,240
महिलाओं ने मतदान किया : 4,66,991
मतदान प्रतिशत
महिलाओ का मतदान प्रतिशत : 57.82
पुरुषों का मतदान प्रतिशत : 60.12
कुल मतदान : 59.06%
उन्नाव संसदीय क्षेत्र
कुल मतदाता : 2341740
महिला मतदाता : 1096903
पुरुष मतदाता : 1244745
पुरुषों ने मतदान किया : 693761
महिलाओं ने मतदान किया : 609407
मतदान प्रतिशत
महिलाओं का मतदान प्रतिशत : 55.55
पुरुषों का मतदान प्रतिशत : 55.73
कुल मतदान : 55.46
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र
कुल मतदाता : 1839761
महिला मतदाता: 845540
पुरुष मतदाता: 994182
पुरुषों ने किया मतदान: 510175
महिलाओं ने किया मतदान: 604684
मतदान प्रतिशत
महिलाओं का मतदान प्रतिशत: 60.34
पुरुषों का मतदान प्रतिशत: 60.82
कुल मतदान: 60.60