फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: जसवंतनगर में 58.27 % मतदान, उपचुनाव से .97 बढ़ा, सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचे वोटर

Tue, 07 May 2024 10:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Lok Sabha Election 2024: जसवंतनगर विधानसभा में सुबह सात बजे से ही बूथों पर मतदाताओं के पहुंचने सिलसिला शुरू हो गया था। शाम छह बजे मतदान केंद्रों पर लोग आते रहे। 
विज्ञापन
मतदान केंद्र में मत पर्ची दिखाते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की रीढ़ कही जाने वाली जसवंतनगर विधानसभा में 2022 में हुए उपचुनाव से .97 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचे वोटरों ने शाम छह बजे तक कुल 58.27 मतदान किया। पिछले तीन बार के मतदान में अभी तक सबसे ज्यादा मतदान हुआ है।
विज्ञापन


जसवंतनगर के 452 मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे से ही वोटरों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। नौ बजे के बाद यह रफ्तार और तेज हो गई थी। लगभग एक बजे तक 39.07 प्रतिशत मतदाता वोट कर चुके थे। दोपहर में 43 डिग्री तापमान होने की वजह से मतदाताओं की चाल धीमी हो गई। दो घंटे के बीच में लगभग 7.44 प्रतिशत ही मतदान हो सका। तीन बजे के बाद मौसम में मामूली राहत होने के बाद फिर कुछ चाल बढ़ी। हालांकि शाम को चार के बजे के बचे मतदाताओं ने वोट डालने में तेजी दिखाई। यही वजह है कि शाम छह बजे तक कुल 58.27 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। यह 2022 में नेता जी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव से .97 प्रतिशत अधिक है। वहीं 2019 के चुनाव से लगभग 1.77 प्रतिशत अधिक हुआ है।
 
विज्ञापन

इस तरह शहर चला मतदान का सिलसिला
- सुबह नौ बजे तक 12.53 प्रतिशत मतदान
- सुबह 11 बजे तक मतदान 25.59 प्रतिशत
- दोपहर एक बजे तक मतदान 39.07 प्रतिशत
- दोपहर तीन बजे तक मतदान 46.51 प्रतिशत
- पांच बजे तक मतदान 57.02 प्रतिशत
- छह बजे तक 58.27 प्रतिशत मतदान

पिछले चुनावों में यह रही थी स्थिति
जसवंतनगर विधानसभा में 2019 में 55.6 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें नेता जी मुलायम सिंह यादव ने यहां से बड़ी जीत दर्ज की थी। उनके निधन के बाद 2022 में उपचुनाव हुआ था। इसमें 57. 30 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ले दो लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी। इस बार इन दोनों बारों से अधिक 58.27 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें