फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: बीमार महिला की दवा देने घर पहुंची पुलिस, डायबिटीज से पीडि़त महिला के पुत्र ने किया था ट्वीट

Tue, 28 Apr 2020 07:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मीरा मिश्रा को दवा देते पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना संकटकाल में पुलिस न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है, बल्कि आपात स्थिति में हर जरुरतमंद की मदद के लिए भी आगे आ रही है। मंगलवार को एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के पाली में सामने आया।
विज्ञापन


बीमार मां की दवा के लिए परेशान युवक का ट्वीट देखकर हरकत में आई पुलिस ने दवाइयां मंगवाईं और खुद पाली के प्रभारी निरीक्षक दवाइयां देने के लिए उनके घर पहुंचे। पाली कस्बे के मोहल्ला खाराकुआं बेनीगंज निवासी रजनीश मिश्रा भूतनाथ मंदिर के सामने रहते हैं।

 
विज्ञापन

रजनीश मिश्रा और उनकी पत्नी मीरा मिश्रा बीमार रहतीं हैं। मीरा मिश्रा की डायबिटीज की दवा चल रही है। उनकी दवाइयां लखनऊ से आतीं हैं। लॉकडाउन के कारण उनकी दवाइयां नहीं आ पाईं तो वाराणसी में लॉकडाउन में फंसे उनके पुत्र प्रशांत मिश्रा ने इसको लेकर पाली पुलिस को ट्वीट किया।

पाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने ट्विटर का संज्ञान लेकर प्रशांत से फोन पर बात की और फिर दवा का पर्चा हासिल कर दवाइयां मंगवाईं। मंगलवार की शाम डीपी सिंह दवायें लेकर रजनीश मिश्रा और मीरा मिश्रा के घर पहुंचे व दवाइयां सौंप दी।

मीरा मिश्रा ने प्रभारी निरीक्षक का आभार जताते हुए कहा कि दवाइयां न होने के कारण तबीयत बिगड़ रही थी। अब दवाइयां मिल गईं हैं तो स्वास्थ्य में सुधार होगा। फिलहाल पाली के प्रभारी निरीक्षक की यह पहल हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें