फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: दिल्ली-नोएडा से बसों में भर गांव पहुंचे लोग, ग्रामीणों ने रोका तो हुई तीखी नोकझोंक

Sun, 29 Mar 2020 06:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
कुछ इस तरीके से बसों में भरकर गांव पहुंच रहे हैं लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लॉकडाउन के पांचवें दिन दिल्ली और नोएडा से भारी संख्या में बसों में भर कर लोग कानपुर और आसपास के जिलों में पहुंचे। इनमे से कई लोग जब अपने गांव पहुंचे तो उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। इसको लेकर ग्रामीणों और बाहर से आए लोगों की तीखी झड़प हो गई।
विज्ञापन


इटावा में थाना सहसों के ग्राम पसिया में दिल्ली, नोएडा से आये लोगों एवं ग्रामीणों मे गांव में घुसने को लेकर काफी नोकझोंक हो गई। गांव के लोगों ने यह कहकर मामला शांत कराया कि जो लोग दिल्ली और नोएडा से आये हैं वह भी इसी गांव के निवासी हैं।

उन्हें घर जाने से मना नहीं किया जा सकता परन्तु कोरोना गांव में न फैले इसलिए सबसे पहले सभी की जांच होना बेहद जरूरी है। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस एवं स्वाथ्य विभाग को जानकारी दी।  जानकारी मिलते ही थाना पुलिस एवं स्वाथ्य टीम मौके पर पहुंच गयी है।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी राजपुर डा.अवधेशकुमार यादव ने बताया कि वाहर से आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है।उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि वह वाहर से गांव आने वाले लोगों की सूचना अवश्य दें तथा उनको मेडीकल जांच के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें