फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: कानपुर के हॉटस्पॉट इलाकों में पांच मई तक घर-घर पहुंचेगा राशन, डीएम ने दिए आदेश

Fri, 01 May 2020 11:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस का पहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के  हॉटस्पॉट क्षेत्रों में रहने वाले राशन कार्डधारकों को अब ई पॉस मशीन के बजाय घर-घर जाकर राशन दिया जाएगा। अभी तक यहां ई पॉस मशीन से राशन देने के कारण संक्रमण बढ़ने का खतरा मंडरा रहा था। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी की ओर से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


शहर में राशन का वितरण पांच मई तक होना है। हॉटस्पॉट एरिया में डोर टू डोर कार्डधारकों को पहले दिन से राशन देने की व्यवस्था शुरू भी हो गई। जिलाधिकारी के अनुसार हॉटस्पॉट के अलावा बाकी क्षेत्रों में पहले की तरह ही ई पॉस मशीनों के जरिए कार्डधारकों को राशन दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि नए राशन कार्ड के लिए जो आवेदन हुए हैं उनका सर्वे चल रहा है। सर्वे में जो भी पात्र मिलेंगे उन सभी के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। जो लोग गरीब हैं और जिनका राशन कार्ड भी नहीं बन पाया है या आवेदन नहीं कर पाए हैं, ऐसे लोगों को आपदा राहत के तहत राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस बीच जिला आपूर्ति अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि ऐसे कुछ लोगों ने राशन कार्ड बनवा लिया है जो इसके लिए पात्रता नहीं रखते हैं। ऐसे लोगों से कहा गया है कि वह स्वयं आकर अपना राशन कार्ड जमा करा दें अन्यथा जांच में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पता चला है कि ऐसे लोगों ने भी राशन कार्ड बनवा लिया है जिनके पास मकान है, गाड़ी है, कमरों में एसी लगे हैं। ऐसे लोगों की जिला पूर्ति विभाग की तरफ से जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें