फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

lockdown in kanpur: गली-मोहल्ले की एकल दुकानें ही खुलेंगी, ये रही पूरी जानकारी

Wed, 06 May 2020 10:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में एकल दुकानों को खोलने के जिलाधिकारी के आदेश को लेकर मंगलवार को व्यापारी वर्ग में असमंजस की स्थिति रही। कई बाजारों के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने के लिए पहुंच गए। अफीमकोठी लोहा बाजार के अलावा दक्षिण क्षेत्र में मिठाई और कन्फेक्शनरी की दुकानें लोगों ने खोल दीं। हालांकि दूसरी दुकानें बंद रहने से इन्होंने भी दुकानें बंद कर दी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश में स्पष्ट है कि वही एकल दुकानें खुलेंगी जो आवश्यक सेवा में आती हैं। इसके मायने यह है कि मोहल्लों के जनरल स्टोर, दवा, दूध डेयरी की दुकानें ही तय समय के अनुसार खुलेंगी। कानपुर होटल, गेस्टहाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री राजकुमार भगतानी ने बताया कि आदेश में मिठाई आदि की दुकानें खोलने का जिक्र नहीं है।

व्यापारी भ्रम में दुकानें आदि न खोलें। वहीं, कानपुर इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव मेहरोत्रा का कहना है कि इलेक्ट्रिक की वही दुकानें खोली जा सकेंगी, जो अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित हैं। मनीराम बगिया के थोक बाजार को खोलने के संबंध में अभी आदेश नहीं आया है। हालांकि जिला प्रशासन को सुझाव दिया गया है कि शहर में प्रतिदिन कोरोना के मामले आ रहे हैं। ऐसे में एकल दुकानें खोलना भी खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन


कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री संत मिश्रा ने बताया कि दुकानों को खोलने के संबंध में सुबह से ही व्यापारियों के फोन आने लगे थे। अलग-अलग क्षेत्रों के कई दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें खोल भी दीं। हालांकि बाद में बंद कर दी। कॉपी किताबों की भी वही दुकानें खुलेंगी जो अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित हैं। इसके मायने ये हैं कि परेड, चौक की थोक बाजार अभी बंद रहेंगे। कानपुर पुस्तक उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने मांग उठाई है कि परेड का थोक बाजार भी खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें