मृतक की फाइल फोटो, बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर-कटरा मार्ग पर ग्राम इकनौरा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। घटना में बाइक चला रहे भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्हटपुर निवासी दीपक (28) पुत्र चक्रपाल अपने चाचा राजपाल (48) पुत्र हरिनाथ को लेकर सांडी जा रहा था। राजपाल होमगार्ड हैं और इन दिनों उनकी ड्यूटी सांडी में लगी हुई है।
ड्यूटी पर जाते समय ही अज्ञात वाहन ने ग्राम इकनौरा के निकट बाइक में टक्कर मार दी। इसी घटना में दीपक की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राजपाल को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां चाचा ने भी दम तोड़ दिया।