फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के आगे फेल हुआ लॉकडाउन, 80 किमी पैदल चल मंगेतर के पास पहुंच रचाई शादी, पैरों में पड़े छाले

Thu, 21 May 2020 07:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
लॉकडाउन में पहुंच रचाई शादी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शादी में बाधा बने लॉकडाउन में सात फेरे लेने के लिए युवती अकेले ही घर से निकल पड़ी। 80 किलोमीटर पैदल सफर कर वह मंगेतर के घर पहुंची और गांव के मंदिर में शादी रचा ली। युवती के हौसले और पैरों में पड़े छाले देखकर लोग दंग रहे गए। 
विज्ञापन


थाना तालग्राम के बैसापुर निवासी वीरेंद्र कुमार राठौर पुत्र रघुवीर का कानपुर देहात के मंगलपुर थानाक्षेत्र के लक्ष्मनपुर तिलक में रहने वाले मामा गौरेलाल की 20 वर्षीय बेटी गोल्डी से प्रेम-प्रसंग चलता था। जिसकी जानकारी होने पर दोनों परिवारों ने चार मई को शादी तय कर दी।

 
विज्ञापन

लॉकडाउन में लिए सात फेरे - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के चलते शादी न होने पर गोल्डी और वीरेंद्र उदास हो गए। बुधवार सुबह करीब तीन बजे गोल्डी अकेले ही मंगलपुर गांव स्थित घर से निकल पड़ी और 80 किलोमीटर पैदल सफर तय कर बैसापुर गांव में मंगेतर के घर पहुंच गई।

इसके बाद वीरेंद्र के परिजनों की सहमति से सकरवारा बगुलिहाई के प्राचीन मंदिर में दोनों के विवाह की तैयार कराई। जहां सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पंडित कमलेश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ विवाह की रस्में पूरी कराई। करीब 80 किलोमीटर पैदल चलने के बाद गोल्डी के पैरों में छाले पड़ गए यह देखकर लेाग दंग रहे गए। समाजसेवी गौरव पटेल ने भी मौके पर पहुंच कर दोनों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें