फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दूसरे दिन भी बंद रहा बाजार, पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
अकबरपुर बाजार की बंद दुकानें व पसरा सन्नाटा। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। रविवार को लॉकडाउन के दूसरे दिन बाजार बंद रहे। दुकानें बंद रहने से सन्नाटा पसरा रहा। यातायात के लिए बस, टेंपो व अन्य वाहनों का टोटा रहा तो लोग पैदल ही गंतव्य को जाते दिखे। दूध व ब्रेड की दुकानें सुबह नौ बजे तक खुलीं। सोमवार को बाजार खुलेगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को जिला प्रशासन व पुलिस सक्रिय रही। कस्बों व गांवों में फुटकर व थोक दुकानें बंद रही। जरूरी सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठान ही खुले। लॉकडाउन के दौरान पंचायत चुनावों के कार्य निर्बाध रूप से हुए। नगर पंचायतों में सफाई के काम कराए गए। बिना मास्क के निकले करीब 15 लोगों के चालन किए गए। अकबरपुर में कोतवाल तुलसीराम पांडेय प्रमुख बाजार में गश्त कर पड़ताल की। जिले में रूरा, झींझक, रसूलाबाद, शिवली, डेरापुर, कहिंजरी, सिकंदरा व रनियां में दुकानें बंद रहीं। डीएम जेपी सिंह ने बताया कि केवल आवश्यक सेवाओं और व्यवसायिक गतिविधि/ भाड़ा परिवहन की छूट रही। अब सोमवार को बाजार खुलेगा।
जहली गांव में खुली रही दुकान
मुंगीसापुर। जहली गांव में रविवार को लॉकडाउन के दूसरे दिन रोड किनारे की छोटी दुकान खुली रही। यहां कुछ लोग मेज पर आराम फरमाते नजर आए वहीं दुकानदार मास्क भी चेहरे से नीचे किए नजर आया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद दुकानदार कार्रवाई के डर से दुकान बंद कर सरक गया। चौकी इंचार्ज शिवशंकर ने बताया कि पुलिस गई तो दुकान बंद मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें