फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दिन ओवरलोड सवारियां लेकर दौड़े टेंपो

विज्ञापन
सिकंदरा-संदलपुर रोड़ पर टेंपों में लटक कर जाती सवारियां। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। साप्ताहिक लॉकडाउन के दिन रविवार को कस्बे में ओवरलोड सवारियां लेकर टेंपो दौड़ते नजर आए। टेंपो चालकों ने परदेश से लौटने वालों से मनमाना किराया वसूला। साथ ही कोरोना के खतरे को नजरदांज किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने पर परदेश में काम करने वाले लोग फिर गांवों को लौट रहे हैं। गुजरात, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान में रोजगार के लिए पड़े युवा अपने परिवार के साथ गांवों में लौट रहे हैं। उन्हें आशंका है कि कहीं पूरी तरह से लॉकडाउन लगा तो पैदल घर जाना पड़ेगा। रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के बावजूद बाहर से बड़ी संख्या में लोग सिकंदरा कस्बे में उतरे। ये लोग आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। सिकंदरा में ट्रक, डीसीएम, लोडर आदि वाहनों से उतरने के बाद वह टेंपो में घर जाने के लिए सवार हुए।
टेंपो चालकों ने ओवरलोड सवारियां बैठाकर सफर किया। कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ गया। टेंपो चालकों ने प्रवासियों से मनमाना किराया भी वसूला। भूसे की तरह सवारी भरकर फर्राटा भरने वाले वाहनों पर पुलिस की नजर नहीं पड़ी। प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा विद्यासागर सिंह ने बताया कि मानक से अधिक सवारियां लेकर चलने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें