फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में जुट रही भीड़ तार तार हो रहा दूरी का नियम

विज्ञापन
रनियां के पामा रोड़ पर खरबूजा खरीदने के लिए लगी भीड़। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। रनियां कस्बे के कुछ स्थानों पर लॉकडॉउन व सामाजिक दूरी का पालन देखने को मिल रहा है। वहीं रनियां पामां रोड पर सुबह के समय लोगों की भीड़ लगती है। इससे दूरी का नियम टूट रहा है और कोरोना वॉयरस के संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वॉयरस के संक्रमण को रोकने के लिए अनिवार्य नियम का पालन सभी को करना है। कुछ दिन पूर्व रनियां चौकी पुलिस ने कस्बा के लोगों के साथ बैठक में लॉकडॉउन व सामाजिक दूरी का पालन करने पर जोर दिया था।
बावजूद इसके सुबह रनियंा-पामां रोड पर सब्जी व खरबूजा आदि लेकर पहुंचने वाले किसानों से खरीदारी करने पहुंचने वालों की भीड़ लगती है। ये लोग मॉस्क आदि का प्रयोग भी नहीं करते हैं। एक दूसरे से सटकर खड़े होने व बातचीत करने से कोरोना वॉयरस के संक्रमण का खतरा बढ़ता है। चौकी प्रभारी गजेेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सुबह पुलिस बल भेजकर पामां रोड पर अनिवार्य नियम पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें