फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें न होने से टोल प्लाजा पर धूप में भटके प्रवासी मजदूर

विज्ञापन
स्कूटर से बनी जुगाड़ गाड़ी से परिवार समेत लौटता प्रवासी मजदूर। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/रनियां। बारा टोल प्लाजा पर बुधवार को सुबह बसें लगाई गई, लेकिन दोपहर में बसें नहीं होने से प्रवासी मजदूरों को धूप में भटकना पड़ा। अन्य स्थानों से प्रवासी मजदूरों को लेकर कई बसें आई तो टोल पर बसों के रुकते ही रोके गए प्रवासी मजदूर इनमें चढ़ने लगे। हालांकि बसें भरी होने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन में जयपुर, सागानेर(राजस्थान) में परिवार समेत फंसे बिहार के मधुबनी निवासी राम प्रकाश को घर लौटने के लिए साधन नहीं मिला। आखिर में उसने भाड़े पर माल ढुलाई के लिए पुराने स्कूटर से बनाई जुगाड़ गाड़ी को सहारा बनाया और परिवार को लेकर निकल पड़ा। उधर, एडीजी कानपुर जेएन सिंह ने मंगलवार रात बारा टोल पर पुलिस बैरियर का निरीक्षण किया। इसी तरह पुखरायां में जालौन सीमा पर कालपी यमुना नदी पुल के पास बुधवार को अन्य प्रांतों से वापसी कर रहे श्रमिकों के वाहन एक-एक कर निकलते रहे। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र हाईवे किनारे स्थित चौरा बकरी बाजार मैदान में रात के समय निकलने वाले श्रमिकों के वाहनों को रोकने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें