फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने धरना दिया

विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी कार्यालय में धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लेने के विरोध में बुधवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के प्रवासी मजदूरों के लिए बसों के संचालन की मंजूरी प्रदेश सरकार ने दी थी। बसों की सूची में ऑटो, एंबुलेंस, ट्रकों के नंबर होने पर मंगलवार को बसें यूपी बार्डर से आगरा में प्रवेश नहीं कर सकी थीं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू धरने पर बैठ गए तो पुलिस उन्हें हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

इसके विरोध पर माती पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष नरेश कटियार, शमीम कुरैशी, अमर सिंह पाल, वाजिद कुरैशी, सुरेश सक्सेना, इम्तियाज, चंद्रमुखी, शेर सिंह व मंजू कश्यप ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने मांग उठाई कि दर्ज रिपोर्ट वापस ली जाए। कांग्रेस की उपलब्ध कराई गई बसों से प्रवासी मजदूरों को घर भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें