फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फंसे तीन राज्यों के 337 प्रवासी मजदूरᅠचिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन राज्यों के 337 मजदूरों की जल्द घर वापसी
विज्ञापन

कानपुर देहात। लॉकडाउन के बाद से उड़ीसा, झारखंड व बिहार के 337 प्रवासी मजदूर जिले में फंसे हैं। जिला प्रशासन ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। इनकी जल्द घर वापसी होगी।
अपने घर जाने के लिए निकले मजदूरों को जिले में रोककर क्वारंटीन किया गया था। जिले में फंसे उड़ीसा, झारखंड व बिहार के प्रवासी मजदूरों का ब्योरा शासन ने मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सबसे अधिक बिहार के 282 प्रवासी मजदूर फंसे हैं। उड़ीसा के 29 व झारखंड के 26 प्रवासी मजदूर हैं। जिला कंट्रोल रूम के नोडल अशोक कुमार ने बताया कि शासन को चिह्नित प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट भेजी गई है। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन स्तर से फैसला होने पर प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें