रसूलाबाद में जरुरतमंदों को मास्क वितरित करते जिला पंचायत सदस्य।
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। जिला पंचायत सदस्य सुंदर लाल पांडेय ने शुक्रवार को पांच सौ लोगों को पांच-पांच सौ रुपये व राहत सामग्री बांटी। सभी को सैनिटाइजर और मास्क भी बांटे गए। उनके बेटे सुधीर पांडेय ने सामुदायिक रसोई के लिए एसडीएम अंजू वर्मा को 11 हजार रुपये दिए।
रसूलाबाद प्रथम से जिला पंचायत सदस्य सुंदर लाल पांडेय ने शुक्रवार को पांच सौ लोगों को पांच-पांच सौ रुपये दिए। खाने पीने के लिए राहत सामग्री दी। सभी को एक-एक मास्क व सैनिटाइजर देते हुए घर में रहने की अपील की।
शिवली में व्यापारियों ने कोरोना योद्धाओं को पानी की बोतल, जूस व बिस्किट दिए। एसडीएम राम शिरोमणि, कोतवाल वीरपाल सिंह तोमर, डॉ. सिद्धार्थ पाठक, डॉ. उमाशंकर वर्मा को भी सम्मानित किया। इस मौके पर रमाकांत अग्निहोत्री, मनोज तिवारी, रजनीश वैश्य, मुदित कुमार, मोनू सिंह मौजूद रहे।