फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइक सवार लुटेरों की एमपी में मिली लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तीन दिन पहले रिटायर्ड वन अफसर के साथ बाइक सवार तीन लुटेरों ने चेन लूट की थी। पुलिस को बाइक सवार लुटेरों की एमपी में लोकेशन मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभय नारायण राय के नेतृत्व में थाना इकदिल पुलिस के अलावा सर्विलांस व एसओजी की टीमें रिटायर्ड वन अफसर के साथ तीन दिन पहले हुई लूट के पर्दाफाश में लगी हैं। सीओ ने बताया कि बाइक सवार लुटेरों की लोकेशन एमपी में मिल रही है। घटनास्थल के आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। इसमें आरोपी ट्रेस हुए है। इसमें एक आरोपी फुल पैंट पहने नजर आ रह है जबकि एक हाफ पैंट पहने हैं। सीओ सिटी ने कहा कि सर्विलांस की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर माल बरामद किया जाएगा।
बता दें कि कृष्ण सिंह भदोरिया निवासी ग्राम बरेला, थाना इकदिल एमपी में आईएफएस वन विभाग से रिटायर्ड है। वह रविवार दोपहर घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी बाइक सवार तीन लुटेरे उनकी दो तोले की सोने की चेन झपट्टा मारकर भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सवारों लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें